Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब डिप्रेशन से बचाएगा YouTube, लॉन्च किया खास मेंटल हेल्थ सेक्शन

short by Pankaj Kasrade / on Wednesday, 15 October 2025
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब ने टीनएजर्स के लिए मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग पर केंद्रित एक खास वीडियो सेक्शन लॉन्च किया है। इसमें डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी, एडीएचडी (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) और ईटिंग डिसऑर्डर जैसे विषयों पर एक्सपर्ट द्वारा तैयार कंटेंट मिलेगा। बकौल रिपोर्ट्स, यह नया फीचर पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध होगा।