अब तक किन देशों ने की है दिल्ली में हुए ब्लास्ट की निंदा और जताया है शोक?
लाल किला (दिल्ली) के पास हुए ब्लास्ट को लेकर कई देशों ने शोक जताया है और घटना की निंदा की है। इनमें चीन, अमेरिका, यूके, रूस, इज़रायल, भूटान, कनाडा, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सिंगापुर, मलेशिया, मालदीव और नेपाल के नाम शामिल हैं। वहीं, भारत में यूरोपियन यूनियन के राजदूत हर्वे डेलफिन ने कहा, "धमाके के पीड़ितों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।"
read more at News18 हिंदी


