अब तक थरूर व पवन बंसल ने लिए हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र: मधुसूदन मिस्त्री
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि अभी तक शशि थरूर और पवन बंसल ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिए हैं। उन्होंने कहा, "हमने अभी तक के चुनाव संबंधी काम के बारे में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को बताया है।" बकौल मिस्त्री, बंसल चुनाव में शायद किसी का समर्थन करेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


