Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब तक नहीं मिला निमंत्रण, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाऊंगा: केजरीवाल

short by खुशी / on Wednesday, 17 January, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि उन्हें अब तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "मुझे 22 जनवरी को अपना शेड्यूल फ्री रखने को कहा गया था लेकिन उसके बाद अब तक निमंत्रण पत्र नहीं आया।" मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 22 जनवरी के बाद सपरिवार अयोध्या जाएंगे।