Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब पाकिस्तान में भी सेवाएं देगी स्टारलिंक, कंपनी को मिली अस्थाई अनुमति

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 22 March 2025
पाकिस्तान ने सैटेलाइट इंटरनेट देने वाली कंपनी स्टारलिंक को देश में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। पाकिस्तान की दूरसंचार मंत्री शज़ा फातिमा ख्वाजा ने बताया कि स्टारलिंक को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के निर्देशों के बाद अस्थाई पंजीकरण दिया गया। बकौल मंत्री, सभी सुरक्षा एवं नियामक निकायों की सहमति से कंपनी को एनओसी दिया गया है।