Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब भी दुख हो रहा है: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद केएल राहुल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 23 November, 2023
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल ने अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 में भारत की हार के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने टीम संग कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अभी भी दुख हो रहा है।" राहुल ने टूर्नामेंट में 75.33 की औसत से 452 रन बनाए थे।
read more at Instagram