Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब सपा वालों से पूछकर आतंकियों को मारें क्या?: अखिलेश पर प्रधानमंत्री ने ली चुटकी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 2 August, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'ऑपरेशन महादेव' की टाइमिंग पर सवाल उठाने को लेकर उनपर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "क्या आतंकवादियों को मारने से पहले मैं सपा वालों को फोन करूं...कि उन्हें मारें कि ना मारें।" प्रधानमंत्री ने कहा, "ये वही लोग (सपा) हैं...जब यूपी में सत्ता में थे तो...आतंकवादियों को क्लीन चिट देते थे।"
read more at X