अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर के भीतर नक्काशी कार्य की तस्वीरें आईं सामने
अबू धाबी (यूएई) में बन रहे पहले ट्रेडिशनल हिंदू मंदिर के भीतर नक्काशी कार्य की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2018 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस मंदिर का शिलान्यास किया था और वह 14 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। इस हिंदू मंदिर का निर्माण करीब ₹700 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।


