Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने बिहार में मतदान से पहले वोटरों से मांगी माफी, जानें कारण

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 November, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी व निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने मतदाताओं के नाम एक भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "बस एक ही कमी रह गई कि प्रचार के लिए समय थोड़ा मिला...फिर भी मैंने पूरी कोशिश की...जिन लोगों तक नहीं पहुंच पाई, उनसे माफी मांगती हूं।"