अभिनेता संजय दत्त ने बागेश्वर धाम में किए बालाजी के दर्शन, सामने आया वीडियो
अभिनेता संजय दत्त शनिवार को छतरपुर (मध्य प्रदेश) के बागेश्वर धाम पहुंचे और वहां पर बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। वीडियो में संजय दत्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।
read more at instagram


