Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने बताया तलाक के बाद कितनी बदल गई है ज़िंदगी

short by खुशी / on Saturday, 19 April 2025
अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने तलाक लेने के बाद आए जीवन में बदलावों पर बात की है। उन्होंने बताया कि तलाक उनकी ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और वह अपनी कंपनी एंजॉय करना सीख रही हैं। बकौल सीमा, वह पहले निर्भर रहती थीं लेकिन तलाक के बाद खुद चीज़ें करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।