अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का हुआ ब्रेकअप
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में अपने फ्रांसीसी बॉयफ्रेंड सिरिल ऑक्सेनफैंस से ब्रेकअप होने की पुष्टि की है। मल्लिका ने कहा, "आज के युग में एक योग्य इंसान ढूंढना बहुत मुश्किल है। यह सच है कि मैं सिंगल हूं...हमारा ब्रेकअप हो गया है...मैं सच में इस पर बात नहीं करना चाहती हूं...मैं शादी के लिए फिट नहीं बैठती हूं।"


