अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह के बीच ननद श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या की भाभी को भेजे फूल
अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाह के बीच अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन और उनके पति निखिल नंदा ने ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय को गुलदस्ता भेजा है। श्रीमा ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "अब तो अफवाहें फैलाने वाले लोगों को चुप्पी साध लेनी चाहिए।"
read more at इंडिया टीवी


