Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिषेक शर्मा का तूफान, एक घंटे के भीतर जड़े 45 छक्के; स्टेडियम के बाहर घरों में गिरी गेंद

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 28 December, 2025
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय हज़ारे ट्रॉफी में पंजाब से खेल रहे भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने जयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस के दौरान घंटेभर में कम-से-कम 45 छक्के लगाए। उनके कई शॉट्स एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से गए और कई बार गेंद मैदान के बाहर आसपास के घरों में जाकर गिरी।
read more at PTI