अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का
सनराइज़र्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2025 का सबसे लंबा छक्का जड़ा। 24 वर्षीय अभिषेक ने सनराइज़र्स हैदराबाद की पारी के 10वें ओवर में पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ मार्को यानसन की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर 106 मीटर का छक्का लगाया। मैच में अभिषेक ने 40 गेंदों पर शतक जड़ा।
read more at ESPNcricinfo


