Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिनेता ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट के चलते 59 साल की उम्र में हुआ निधन

short by Ayushi / on Tuesday, 20 February, 2024
'दीया और बाती हम' समेत कई धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। 59 वर्षीय ऋतुराज के दोस्त अमित बहल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने 'टीओआई' को बताया कि वह पैंक्रियाज़ संबंधी समस्या से जूझ रहे थे और कुछ समय पहले अस्पताल में भी भर्ती हुए थे।