अभिनेता रणबीर कपूर की 'ऐनिमल' देखने गए फैन्स ने थिएटर में जलाए पटाखे, सामने आया वीडियो
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐनिमल' की स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर में पटाखे जलाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रणबीर और बॉबी देओल के फाइट सीन के दौरान एक शख्स पटाखे जलाते दिख रहा है जबकि कुछ फैन सीटी बजाते व हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं। 'ऐनिमल' 2023 में दूसरी सर्वाधिक ओपनिंग वाली फिल्म है।
read more at ABP न्यूज़


