अभिनेता रायमोहन परिदा का शव ओडिशा में उनके घर पर मिला, खुदकुशी की आशंका
पुलिस ने कहा कि उड़िया फिल्मों और थिएटर के दिग्गज अभिनेता रायमोहन परिदा (58) का शव शुक्रवार को भुवनेश्वर में उनके घर पर मिला। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लगता है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। रायमोहन ने 100 से अधिक उड़िया फिल्मों और 15 बंगाली फिल्मों में अभिनय किया था।
read more at हिन्दुस्तान


