अभिनेता विजय की फिल्म 'लियो' की ट्रेलर स्क्रीनिंग के दौरान चेन्नई में तोड़ी गईं थिएटर की सीट्स
ट्रेड ऐनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने चेन्नई के एक थिएटर में अभिनेता विजय की फिल्म 'लियो' की ट्रेलर स्क्रीनिंग के दौरान हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें व वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीट्स टूटी हुईं व उनके कवर फटे हुए दिख रहे हैं। मनोबाला ने कहा, "तमिलनाडु के थिएटर मालिकों ने सिनेमा हॉल में टीज़र/ट्रेलर रिलीज़ पर रोक लगा दी है।"
read more at Hindustan Times


