अभिनेता शाहरुख व उनकी बेटी सुहाना ने तिरुपति के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में किए दर्शन
अभिनेता शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ मंगलवार को तिरुपति (आंध्र प्रदेश) के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति व फिल्ममेकर विग्नेश शिवन भी उनके साथ नज़र आए। गौरतलब है कि शाहरुख इससे पहले वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी गए थे।
read more at ABP न्यूज़


