अभिनेता सेशु का 60 साल की उम्र में हुआ निधन
तमिल अभिनेता सेशु का 60 साल की उम्र में मंगलवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, 15 मार्च को हार्ट अटैक आने के बाद उनका इलाज चल रहा था और उनके हार्ट में 3 ब्लॉकेज थे। 2002 में फिल्मों में डेब्यू करने वाले सेशु इस समस्या से उबर नहीं सके और उनका निधन हो गया।


