अभिनेता सोनू सूद की बहन लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव, पार्टी पर अभी फैसला नहीं
अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को बताया कि उनकी बहन मालविका सूद सच्चर पंजाब में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। सूद ने कहा कि चुनाव किस पार्टी से लड़ना है यह फिलहाल तय नहीं है और इसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी। बकौल सूद, मालविका मोगा (उनका गृहनगर) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़ी हो सकती हैं।
read more at ABP न्यूज़


