Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिनेत्री अक्षरा ने अभद्र टिप्पणी करने को लेकर 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ बिहार में दर्ज कराया केस

short by शिव / on Thursday, 14 December, 2023
भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पटना (बिहार) के महिला थाने में 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आईटी ऐक्ट और आईपीसी की धाराओं में दोनों यूट्यूबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अक्षरा सिंह हाल ही में प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' अभियान में शामिल हुई थीं।