अभिनेत्री श्रुति हासन ने की बॉयफ्रेंड शांतनु हज़ारिका से ब्रेकअप की पुष्टि
अभिनेत्री श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर फैन्स से बातचीत करते हुए अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हज़ारिका से ब्रेकअप की पुष्टि की है। निजी ज़िंदगी के बारे में पूछे जाने पर श्रुति ने कहा, "ऐसे सवालों का जवाब देना पसंद नहीं लेकिन...सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं।" श्रुति ने इंस्टाग्राम से शांतनु संग अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।


