Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने नाम पर रखे गए मैदान में रणजी ट्रॉफी मैच में जड़ा शतक

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 3 January, 2023
बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन ने उत्तराखंड के देहरादून में अपने नाम पर रखे गए मैदान में मंगलवार को उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शतक जड़ा। अभिमन्यु के पिता रंगनाथन परमेश्वरन मैच के वेन्यू अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम के मालिक हैं। दरअसल, परमेश्वरन ने 2005 में देहरादून में ज़मीन खरीदी थी और बाद में स्टेडियम का निर्माण कराया था।