लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, गार्ड घायल; जांच में जुटी जीआरपी
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (24203) पर अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थर लगने से ट्रेन गार्ड हरिकेश घायल हो गए हैं और इसके चलते ट्रेन 15-मिनट रोकी गई। रायबरेली जीआरपी ने केस दर्ज कर मामला प्रतापगढ़ जीआरपी को रेफर किया है जिसपर जांच जारी है।
read more at Livehindustan


