गोरखपुर में अमृत भारत ट्रेन पर पत्थरबाज़ी, सो रहे यात्री का फूटा सिर
यूपी के सहजनवा-जगतबेला के बीच रविवार तड़के दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी हुई। खिड़की खुली होने से ट्रेन में सो रहे एक युवक का पत्थरबाज़ी से सिर फूट गया और आनन-फानन में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उसका उपचार कराया गया। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी की टीम पत्थर फेंकने वाले की तलाश में जुटी हैं।
read more at Livehindustan


