Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमित शाह के दौरे के बीच बिहार में 'आई लव मोहम्मद' पर विवाद, जोगबनी में गरमाया माहौल

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 27 September 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच बिहार में हंगामे और कथित तौर पर पत्थरबाज़ी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोगबनी (अररिया) में 'आई लव मोहम्मद' से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हुई। आक्रोशित लोगों ने बाज़ार बंद करवाकर आरोपी युवक के गिरफ्तारी की मांग की है।