अमित शाह को मणिपुर व जातिगत जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर और जातिगत जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस जातिगत जनगणना करवाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। हम ये करवाकर रहेंगे।" इससे पहले अमित शाह ने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने पर खरगे की आलोचना की थी।
read more at X


