जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को मिली 1 दिन की परोल, दादी के अंतिम संस्कार में होगा शामिल
अमृतसर (पंजाब) की ज़िला एवं सत्र अदालत ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को एक दिन की परोल दे दी। अमृतपाल को यह परोल अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली। चरण कौर का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। अमृतपाल करीब 3.5 साल से भी अधिक समय के बाद पंजाब आएगा।
read more at Timesnowhindi


