अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर में हुआ विस्फोट, बाइक सवार 2 लोगों ने फेंका विस्फोटक
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार देर रात ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बाइक सवार 2 युवकों ने ग्रेनेड फेंककर विस्फोट किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक पर झंडा लगाए 2 युवक रुकते हैं और विस्फोटक फेंककर भाग निकलते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


