अमेरिकी SC ने 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। राणा ने याचिका में कहा था कि उसे भारत में मुस्लिम और पाकिस्तानी मूल का होने के कारण प्रताड़ित किया जाएगा। राणा पर मुंबई हमले की योजना बनाने और अंजाम देने में आतंकियों की सहायता करने का आरोप है।
read more at हिन्दुस्तान


