अमेरिका के जंगल में आग लगाने के आरोप में 19 वर्षीय जोसेफ क्लिंग हुआ गिरफ्तार
न्यू जर्सी (अमेरिका) के ओशन काउंटी इलाके में 13,250 एकड़ में फैले जंगल में आग लगाने के आरोप में 19-वर्षीय जोसेफ क्लिंग को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, क्लिंग ने लकड़ी के पैलेट का इस्तेमाल कर आग लगाई और बिना उसे बुझाए वहां से चला गया। जंगल में आग फैलने के कारण हज़ारों लोगों को बेघर होना पड़ा है।
read more at Hindustan Times


