Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक है पाकिस्तान: तुलसी गबार्ड

short by Anuj / on Wednesday, 18 March, 2026
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान को यूएस के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि रूस, चीन, उत्तर-कोरिया, ईरान और पाकिस्तान लगातार उन्नत मिसाइल सिस्टम विकसित कर रहे हैं जो कि परमाणु और पारंपरिक दोनों हथियार ले जाने में सक्षम हो। बकौल गबार्ड, अमेरिका भी इनकी रेंज में आता है।