अमेरिका जाने का क्रेज़ घटा? अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 15% घटी
गैर-लाभकारी संगठन कॉमन ऐप के डेटा के अनुसार, अमेरिका में 2025-26 सेशन में अंडरग्रैजुएट कोर्स में दाखिला लेने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 15% घटी। बकौल रिपोर्ट, सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी और स्टूडेंट वीज़ा को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण यह गिरावट देखी गई। बकौल PTI, शैक्षिक सत्र 2024-25 के दौरान 3.63 लाख+ भारतीय छात्रों ने अमेरिकी संस्थानों में प्रवेश लिया।
read more at TV9 भारतवर्ष


