अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए अफ्रीका में विस्तार पर विचार कर रहीं भारतीय फर्म्स: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत पर लगे 50% अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए गोकलदास एक्सपोर्ट्स और रेमंड लाइफस्टाइल जैसी कुछ भारतीय कंपनियां अफ्रीकी देशों में अपने कारोबार के विस्तार पर विचार कर रही हैं। बकौल न्यूज़बाइट्स, इथियोपिया, नाइजीरिया, बोत्सवाना और मोरक्को कई तरह की छूट देते हैं और कंपनियां इन देशों को बतौर विकल्प देख सकती हैं।
read more at NewsBytes


