अमेरिकी दंपति ने झाड़ियों में मिली धनबाद की अनाथ बच्ची को लिया गोद
धनबाद (झारखंड) में एक अमेरिकी दंपति ने 15 महीने की एक बच्ची को गोद लिया है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के ज़िला अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी दंपति ने सीएआरए के माध्यम से बच्ची को गोद लिया। बच्ची को 2023 में गोविंदपुर-धनबाद हाईवे के किनारे झाड़ियों में लावारिस हालत में पाया गया था।
read more at भाषा


