अमेरिका ने ISIS के शीर्ष नेता अली हुसैन अल-उलयवी को मार गिराया
अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते उत्तर-पश्चिम सीरिया में हवाई हमले में ISIS के सीनियर लीडर अली हुसैन अल-उलयवी को मार गिराया। बकौल कमांड, एयर स्ट्राइक का उद्देश्य चरमपंथी तत्वों को कमज़ोर करना था। कमांड ने कहा, "हम ISIS के बचे-खुचे नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
read more at ABP न्यूज़


