अमेरिका ने ईरान के तेल उद्योग से जुड़ी 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से कथित जुड़ाव के लिए सोमवार को 4 भारतीय समेत 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, प्रतिबंधित भारतीय कंपनियां ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बीएसएम मरीन एलएलपी, कॉसमॉस लाइन्स इंक व फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी हैं। अमेरिका ने 22 लोगों व उनके 13 जहाज़ों को भी प्रतिबंधित किया है।
read more at हिन्दुस्तान


