Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाया तो भारत पर इसका कितना होगा असर?

short by रौनक राज / on Tuesday, 18 February, 2025
एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, अगर अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 15-20% तक टैरिफ बढ़ाया तो इसका भारत के निर्यात पर 3-3.5% तक ही प्रभाव पड़ेगा। बकौल रिपोर्ट, भारत निर्यात के लिए सिर्फ अमेरिका पर निर्भर नहीं है बल्कि वह यूरोप और खाड़ी देशों से भी व्यापार बढ़ा रहा है। भारत ने वित्त वर्ष 2024 में अमेरिका को सर्वाधिक निर्यात किया।