अमेरिका में ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस के पिता का पहली बार बयान आया सामने
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) की रैली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के पिता का पहली बार बयान सामने आया है। थॉमस के पिता ने कहा कि वह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या हो रहा है। थॉमस के अंकल ने कहा, "थॉमस बचपन में कभी परेशान नहीं करता था।"
read more at Hindustan Times


