अमेरिका में हुई गोलीबारी में मारे गए इज़रायली दूतावास के 2 कर्मचारी
वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) स्थित कैपिटल यहूदी म्यूज़ियम के पास बुधवार रात गोलीबारी हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। सेक्रेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक, हमले में मारे गए दोनों लोग इज़रायली दूतावास के कर्मचारी थे। बकौल रिपोर्ट्स, हमलावर ने गोलीबारी से पहले 'फ्री फिलिस्तीन!' का नारा लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at लेटेस्टली


