अमेरिका में होने वाले FIFA विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा ईरान, ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
FIFA के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पुष्टि की है कि ईरान FIFA विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा और अपने तय शेड्यूल के मुताबिक अमेरिका में मैच खेलेगा। जियानी ने कहा, "हमें एकजुट होना होगा। हमें लोगों को एक साथ लाना होगा।" इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "जियानी ने ऐसा कहा है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं। उन्हें खेलने दो।"


