Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी मॉडल बनकर 700 लड़कियों से दोस्ती कर दिल्ली के युवक ने की ठगी

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 4 January, 2025
दिल्ली पुलिस ने खुद को अमेरिकी मॉडल बताकर ऑनलाइन ऐप्स के ज़रिए लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो हासिल कर ठगी करने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह करीब 700 लड़कियों के संपर्क में था और उसके फोन से कई महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो मिले हैं।