Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल चाहते हैं ट्रंप, बोले- मज़ाक नहीं कर रहा

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Monday, 31 March 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'एनबीसी न्यूज़' के साथ इंटरव्यू में कहा है कि वह तीसरी बार भी इस पद पर सेवाएं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा करने के तरीके मौजूद हैं और वह मज़ाक नहीं कर रहे।" दरअसल, अमेरिकी संविधान के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर दो बार से अधिक नहीं चुना जा सकता।