अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के इस्पात पर टैरिफ को दोगुना कर किया 50%
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सभी इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर टैरिफ को दोगुना कर 50% कर दिया है। यह कदम कनाडा द्वारा अमेरिकी बिजली पर 25% टैरिफ लगाने के जवाब में उठाया गया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि कनाडा ने अमेरिकी डेयरी उत्पादों पर उच्च-टैरिफ नहीं हटाया तो कनाडाई कारों पर भी टैरिफ बढ़ाया जाएगा।
read more at NewsBytes


