अमेरिकी वायुसेना का F-16 फाइटर जेट हुआ क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान
अमेरिका के मिशिगन में गुरुवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायुसेना का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ग्रामीण इलाके में हुआ जिसका वीडियो सामने आया है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, दुर्घटना से पहले पायलट ने विमान से पैराशूट के सहारे बाहर छलांग लगा दी थी। पायलट को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
read more at ABP न्यूज़


