Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी शेयर बाज़ार में मचा हाहाकार, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी खतरे की आशंका

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 31 March 2025
अमेरिकी शेयर बाज़ार सूचकांक नैसडैक और एसऐंडपी 500 सोमवार को 6-महीने से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गए। अमेरिकी समयानुसार सुबह 9:44 बजे एसऐंडपी 500, 81.90 अंक गिरकर 5,499.04 और नैसडैक 409.48 अंक गिरकर 16,913.52 पर आ गया। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ पर आगामी घोषणाओं की चिंताओं के बीच निवेशकों की बिकवाली से यह गिरावट आई है।
read more at Reuters