Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी शेयर बाज़ार हुआ धड़ाम, निवेशकों के $4 ट्रिलियन डूबे

short by Monika sharma / on Tuesday, 11 March, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और अमेरिका में मंदी की आशंका ने निवेशकों में ज़बरदस्त चिंता बढ़ा दी है जिसके चलते अमेरिकी बाज़ार में भारी बिकवाली देखने को मिली है। एसऐंडपी500 इंडेक्स में 2.7% गिरावट के बाद $4 ट्रिलियन स्वाहा हो गए। वहीं, नैसडैक 4% गिर गया जो इसमें सितंबर 2022 के बाद की सबसे खराब गिरावट है।