Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी शख्स ने ऑनलाइन मंगाई ड्रिल मशीन, पैकेट खोला तो निकली केवल मशीन की तस्वीर

short by अपर्णा / on Monday, 3 February, 2025
अमेरिका के एक शख्स ने बताया है कि उसने 'अली एक्सप्रेस' नामक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से एक ड्रिल मशीन और प्रेशर वॉशर ऑर्डर किया था लेकिन उसे डिलीवर किए गए पैकेट में सिर्फ मशीन की तस्वीर ही मिली। शख्स ने बताया कि मशीन के लिए $40 (₹3,487) की कीमत चुकाई थी। शख्स ने कस्टमर सर्विस पर शिकायत दर्ज करवाई थी।